वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-ज्योतिष में ग्रहों के संयोग को बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस समय शुक्र, मंगल और गुरु एक ही राशि यानी कुंभ राशि में विराजमान हैं।
शुक्र, मंगल और गज्योतिष में ग्रहों के संयोग को बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस समय शुक्र, मंगल और गुरु एक ही राशि यानी कुंभ राशि में विराजमान हैं।
शुक्र, मंगल और गुरु एक ही राशि में रहने से कुछ राशि वालों को लाभ हो रहा है तो कुछ राशि वालों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है।
आइए जानते हैं ग्रहों के महासंयोग से सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ रहा है।
मेष राशि- किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कारोबार में सुधार होगा। परंतु, बातचीत में संयत रहें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष राशि- मन अशांत रहेगा। व्यर्थ के क्रोध व विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाए रखें। कारोबार से आय में वृद्धि।
मिथुन राशि- मानसिक शांति रहेगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है।
कर्क राशि- संयत रहें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सिंह राशि- संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में धार्मिक कार्यों पर खर्च हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या राशि- संयत रहें। शांति के लिए प्रयास करें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार विस्तार के लिए पिता से धन प्राप्त हो सकती है।
तुला राशि- मन में शांति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि- पठन-पाठन में रुचि बनेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। कारोबार में सुधार होगा। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है।
धनु राशि- मन में निराशा और असंतोष रहेगा। संयत रहें। बातचीत में भी संयत रहें। किसी मित्र का आय वृद्धि में सहयोग मिल सकता है।
मकर राशि- मन में निराशा और असंतोष हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र का आना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार से आय में कमी हो सकती है।
मीन राशि- व्यर्थ के क्रोध से और झगड़े-विवादों से बचने का प्रयास करें। किसी मित्र का आना हो सकता है। कोई रुका हुआ धन भी मिल सकता है।